RPSC Senior Teacher Official Answer Key Out

RPSC सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती 2026 की आधिकारिक आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी विषयवार Answer Key PDF डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें। RPSC सेकंड ग्रेड टीचर आंसर की 2026 जारी, यहां से करें आधिकारिक PDF डाउनलोड राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सेकंड ग्रेड टीचर (Senior Teacher) भर्ती परीक्षा 2026 की आधिकारिक प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपने विषय की Answer Key डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

RPSC Senior Teacher Official Answer Key Out

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर -: प्रेस-नोट :- दिनांक :- 28.07.2026 आयोग द्वारा दिनांक 12.07.2026 एवं दिनांक 13.07.2026 को आयोजित Senior Teacher (Sec. Edu. Deptt.) Comp. Exam-2025 के विषय-General Knowledge (Group-A), Social Science, General Knowledge (Group-B) and Hindi की कुल 04 मॉडल उत्तरकुंजियाँ आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गयी हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी

भर्ती बोर्ड: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)

पद का नाम: सेकंड ग्रेड टीचर (Senior Teacher)

आंसर की की स्थिति: जारी

मोड: ऑनलाइन (PDF)

RPSC सेकंड ग्रेड टीचर आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। Answer Key या News & Events सेक्शन खोलें। RPSC Second Grade Teacher Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें। अपने विषय का चयन करें। Answer Key PDF डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।

Download Answer Key

Let’s Connect!

Instagram:

https://www.instagram.com/vmou_kota_daily_updates?igsh=MXIweXczc3F6YWt6Ng%3D%3D&utm_source=qr

Whatsapp Channel

‎Follow the Vmou kota Daily Updates channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va9n8zi1t90j1twij51Z Telegram Channel

Join करे Vmou Kota Daily Updates (Telegram Channel)

71,000 छात्रों वाला टेलीग्राम चैनल ” Vmou Kota Daily Updates “

https://telegram.dog/VMOU_KOTA_UNIVERSITY

आपत्ति (Objection) कैसे दर्ज करें?

यदि किसी अभ्यर्थी को मॉडल उत्तरकुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ दिनांक 29.07.2026 से दिनांक 31.07.2026 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है। आपत्तियाँ आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करें। उक्त परीक्षाओं के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (Standard, Authentic) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाईन ही प्रविष्ट करें। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है, तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क रु. 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी SSO Portal पर Login कर Recruitment Portal का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (Question Objection) पर Click कर प्रश्नों पर आपत्तियाँ दर्ज कराकर प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क रू. 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा अभ्यर्थी स्वयं भी Recruitment Portal पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियाँ दर्ज कर सकता है। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। शुल्क के अभाव में आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियाँ केवल ऑनलाईन ही प्रस्तुत करें। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियाँ केवल एक बार ही ली जाएगी। ऑनलाईन आपत्तियों का लिंक दिनांक 29.07.2026 से दिनांक 31.07.2026 को रात्रि 12:00 बजे तक ही उपलब्ध है, उसके पश्चात् लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। उपरोक्त ऑनलाईन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहें RPSC, VMOU, राजस्थान सरकारी नौकरियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और आंसर की से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें। Tags: RPSC Second Grade Teacher Answer Key 2026, RPSC 2nd Grade Answer Key, RPSC Senior Teacher, राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती, RPSC Answer Key PDF, Rajasthan Teacher Recruitment, RPSC Latest Update